आगरा: सपा नेत्री जूही प्रकाश पर पति पर जानलेवा हमला करने और जबरन वसूली के प्रयास सहित गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज
Agra, Agra | Sep 21, 2024 आगरा में समाजवादी पार्टी की नेत्री जूही प्रकाश, जो पूर्व में मेयर का चुनाव भी लड़ चुकी हैं, पर उनके ही पति द्वारा जानलेवा हमला करने और जबरन वसूली के प्रयास जैसे गंभीर आरोप लगाए गए हैं। इस पारिवारिक झगड़े ने नया मोड़ लिया, जब दोनों पति-पत्नी ने एक-दूसरे के खिलाफ तहरीर दी।