बेगूसराय: बेगूसराय में जिला नियोजनालय द्वारा 2-7 सितंबर तक आयोजित होगा जॉब कैम्प, 400 पदों पर होगी बहाली
जिला नियोजनालय द्वारा 02 सितंबर से 07 सितंबर तक विभिन्न प्रखंडों में जॉब कैम्प का आयोजन किया जायेगा. जहां एसआईएस लिमिटेड द्वारा सुरक्षा सुपरवाइजर के 100 पद एवं सुरक्षा जवान के 300 पदों पर बहाली होगी. यह बातें जिला नियोजन पदाधिकारी राणा अमितेश ने कही.