बहराइच: मोतीपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत एक गांव में संदिग्ध परिस्थितियों में फंदे से लटकता मिला युवती का शव, पुलिस जांच में जुटी
जिले के मोतीपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत एक गांव में सन्दिग्ध परिस्थितियों में युवती का शव फंदे से लटकता हुआ मिला था। जिसकी सूचना परिजनों ने पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए शव मर्चरी भेज दिया था। वहीं बुधवार को शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। पुलिस अब आगे की जांच में जुट गई है।