प्रतापगढ़: स्व-गणना अभियान को मिला अच्छा प्रतिसाद, दूसरे दिन तक 7480 लोगों ने भरा विवरण
जिले में जनगणना-2027 के प्रथम चरण के तहत शुरू किए गए ‘स्व-गणना’ (Self Enumeration) अभियान को आमजन का अच्छा प्रतिसाद मिल रहा है। अभियान के दूसरे दिन शुक्रवार शाम 4 बजे तक जिले के 7480 लोगों ने ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से अपना विवरण दर्ज करवा लिया है। जिला कलेक्टर एवं अभियान प्रमुख शुभम् चौधरी के निर्देशन में 1 मई से 15 मई तक चलने वाले इस अभियान के तहत मकान सू