पथरगामा: पथरगामा थाना परिसर में पुलिस निरीक्षक विष्णु देव चौधरी की भाव भीनी विदायी समारोह का आयोजन हुआ।
पथरगामा थाना परिसर में शुक्रवार की देर रात्रि पुलिस निरीक्षा के पथरगामा विष्णु देव चौधरी के सेवानिवृत होने के अवसर पर विदाई समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता थाना प्रभारी पथरगामा शिवदयाल सिंह ने की। इस अवसर पर पुलिस ने अधीक्षक गोड्डा मुकेश कुमार सहित जिले के कई पुलिस पदाधिकारी और विभिन्न थाना के थाना प्रभारी उपस्थित रहे।