लोहरदगा: लोहरदगा पावरगंज चौक पर झामुमो ने छात्रों की मांगों के समर्थन में केंद्र सरकार का पुतला दहन कर विरोध जताया
झामुमो जिला समिति, लोहरदगा के तत्वावधान में गुरुवार शाम लगभग 5:00 बजे लोहरदगा शहर के पावरगंज चौक पर दिल्ली के जंतर-मंतर में चल रहे छात्र आंदोलन के समर्थन में केंद्र सरकार का पुतला दहन किया गया। इस दौरान NEET-2026 एवं CBSE की मूल्यांकन प्रक्रिया में कथित अनियमितताओं, शिक्षा व्यवस्था में सुधार की मांग तथा आंदोलनरत छात्र-छात्राओं पर हुई कथित पुलिस कार्रवाई के