चूरू: मंडेलिया हाउस में कांग्रेस ओबीसी प्रकोष्ठ की बैठक, भाजपा पर ओबीसी की अनदेखी का लगाया आरोप
Churu, Churu | May 9, 2026 राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार चलाए जा रहे संगठन सृजन अभियान के तहत शनिवार को जिलामुख्यालय स्थित मंडेलिया हाउस में कांग्रेस ओबीसी प्रकोष्ठ की बैठक आयोजित हुई। बैठक की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष नारायण बालाण ने की। कार्यक्रम में प्रदेश कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष रफीक मंडेलिया और ओबीसी प्रकोष्ठ प्रभारी अता हुसैन कादरी मुख्य रूप से मौजूद रहे।