मंझनपुर: चिल्ला शाहबाजी गांव के पास मोहर्रम का मातम कर लौट रहे चार दोस्तों का हुआ हादसा, नीलगाय से टकराई बाइक, एक की मौत
चरवा थाना क्षेत्र के चिल्ला शहबाजी गांव के पास गुरुवार भोर एक दर्दनाक सड़क हादसे में युवक की मौत हो गई, जबकि उसके तीन साथी गंभीर रूप से घायल हो गए। चारों युवक एक ही बाइक पर सवार होकर मुहर्रम का मातम करने गए थे और लौटते समय उनकी तेज रफ्तार बाइक अचानक सामने आई नीलगाय से टकरा गई। जिसमें एक युवक की मौत हो गई।