अजीतमल: कोतवाली के बाबरपुर फफूंद मार्ग पर एक गेस्ट हाउस के समीप संदिग्ध परिस्थितियों में मिला युवक, उपचार के दौरान हुई मौत
अजीतमल कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत बाबरपुर फफूंद मार्ग पर एक गेस्ट हाउस के पास संदिग्ध स्थितियों मे एक युवक को गुरुवार की रात्रि करीब 11:30 बजे राहगीरों ने अचेत अवस्था में देखा। उसी ने 112 नम्बर पर सूचना दी। 112 पुलिस द्वारा युवक को सीएचसी अजीतमल लाये और भर्ती कराया। गंभीर अवस्था में युवक की इलाज के दौरान मौत हो गई। वहीं शुक्रवार की सुबह करीब 10 बजे पुलिस को