गरखा: हकमा में गुरुवार की देर रात फर्नीचर की दुकान में लगी आग, लाखों की संपत्ति जली
Garkha, Saran | Jun 7, 2024 हकमा में गुरूवार की देर रात एक फर्नीचर दुकान में आग लगने से करीब 10 लाख की संपत्ति जलकर राख हो गई.मिली जानकारी के अनुसार अमनौर थाने के मुड़ा निवासी भदई शर्मा के पुत्र सनोज कुमार शर्मा गुरूवार की देर अपनी फर्नीचर दुकान को बंद कर घर चले गए.गुरुवार कि देर रात आग लग गई और धू-धू कर जलने लगी.