शाहजहांपुर: थाना मदनापुर पुलिस ने रहदेवा गांव में अवैध शराब बनाते एक आरोपी को किया गिरफ्तार, शराब और लहन बरामद
थाना मदनापुर पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर रहदेवा गांव में दबिश देकर अवैध शराब बना रहे एक आरोपी को गिरफ्तार किया है ।उसके पास से पुलिस ने दस लीटर अवैध शराब और पचास लीटर लहन बरामद किया है। पुलिस ने बरामद लहन को मौके पर नष्ट करा दिया। आरोपी वीरपाल थाना कांट क्षेत्र के धौरेरा गांव का रहने वाला है। पुलिस ने उसके खिलाफ आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।