शाहजहांपुर: समाजवादी पार्टी कार्यालय पर शाहजहांपुर के लोकसभा प्रत्याशी राजेश कश्यप को जिताने के लिए बनाई गई रणनीति
समाजवादी पार्टी ने शाहजहांपुर लोकसभा सीट से राजेश कश्यप को प्रत्याशी बनाया है। प्रत्याशी घोषित होने के बाद लगातार बैठक का दौर शुरू हो गया। सपा कार्यालय पर आज जिलाध्यक्ष तनवीर खां के नेतृत्व तमाम नेता इकट्ठा हुए। उसके बाद सीट को जिताने के लिए रणनीति तैयार की गई। बैठक में आए कार्यकर्ताओं को भी वरिष्ठ नेताओं ने दिशानिर्देश दिए हैं।