शाहजहांपुर: जिला न्यायालय परिसर में नवनिर्मित पिक टॉयलेट का जिला न्यायाधीश ने किया लोकार्पण
शाहजहांपुर जिला एवं सत्र न्यायालय परिसर में नगर निगम के सहयोग से नवनिर्मित 5 सीटेट पिंक टॉयलेट का लोकार्पण जिला न्यायाधीश भानु देव शर्मा द्वारा किया गया। इस दौरान न्यायिक अधिकारियों ने कहा कि महिला वादकारों वकीलों एवं कार्यालय परिसर में कार्यरत महिलाओं को पिंक टॉयलेट बन जाने से काफी सहूलियत होगी। इस दौरान नगर निगम के अधिकारी भी मौजूद रहे।