अररिया: प्रशांत किशोर के बयान पर सांसद प्रदीप कुमार सिंह ने दी प्रतिक्रिया, कहा- सबको एक तराजू में न तौले, जनता सब जानती है
Araria, Araria | Oct 20, 2026 जन सुराज के संस्थापक प्रशांत किशोर द्वारा अररिया में सांसद प्रदीप कुमार सिंह को लेकर दिए गए बयान पर सांसद ने कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त की है। उन्होंने कहा कि किसी भी व्यक्ति के बारे में टिप्पणी करने से पहले उसके जनसेवा के कार्यों, जनता के साथ उसके जुड़ाव और क्षेत्र के प्रति उसके समर्पण को समझना चाहिए। बिना पूरी जानकारी के किसी की पहचान पर सवाल उठाना उचित नहीं