अरवल: शिक्षा विभाग के मुख्य द्वार पर प्रहरी पर गिरा लोहे का गेट, अस्पताल में इलाज जारी
Arwal, Arwal | Jul 24, 2025 शिक्षा विभाग के नवनिर्मित भवन में प्रहरी अशोक कुमार के ऊपर भारी भरकम मुख्य द्वार का गेट गिर गया जिससे वह गंभीर रूप से जख्मी हो गया। उनके परिवार वालों की मदद से अभी फिलहाल में इलाज कराया जा रहा है घायल व्यक्ति मनीष कुमार ने बताया कि Deo के मौखिक आदेश के उपरांत उसे कस्तूरबा गांधी विद्यालय से हटकर मुख्य द्वार पर ड्यूटी के लिए तैनात किया गया था।