मैनपुरी: एलाऊ क्षेत्र में घर में युवक की कुल्हाड़ी से काटकर निर्मम हत्या, पुलिस ने शव पीएम के लिए भेजा
एलाऊ थाना क्षेत्र के रतनपुर किरकिच निवासी आलोक शाक्य पुत्र प्रहलाद सिंह की घर पर अज्ञात लोगों ने कुल्हाड़ी से काटकर निर्मम हत्या कर दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतक युवक के शव को कब्जे में लेकर मैनपुरी पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। जहां डॉक्टरों के द्वारा उनके शव का पोस्टमार्टम किया जा रहा है।