झालरापाटन: दवा विक्रेताओं की हड़ताल का व्यापक असर, झालावाड़ जिले की 600 दवा की दुकानें रहीं बंद
झालावाड़ जिले में बुधवार को सभी मेडिकल स्टोर और दवा की दुकानें बंद रहीं। जिला केमिस्ट एसोसिएशन, अखिल भारतीय दवा विक्रेता संघ और राजस्थान केमिस्ट एलायंस ने ऑनलाइन फार्मेसी, नकली दवाओं पर रोक और कॉर्पोरेट सेक्टर को दी जाने वाली भारी छूट बंद करने की मांग को लेकर 24 घंटे की हड़ताल का आह्वान किया था।सुबह 10 बजे जिले के सभी केमिस्ट मेडिकल कॉलेज के सामने एकत्रित