सेन्हा: सेन्हा थाना क्षेत्र के बुटी पंचायत में ताड़ी निकालते समय पेड़ से गिरकर एक अधेड़ घायल, रिम्स रेफर
लोहरदगा जिले के सेन्हा थाना क्षेत्र के बुटी पंचायत ग्राम में शनिवार दोपहर लगभग 12:00 बजे एक दर्दनाक घटना घटी। ताड़ी निकालने के लिए पेड़ पर चढ़े एक अधेड़ व्यक्ति का संतुलन बिगड़ गया, जिससे वह नीचे गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। ग्रामीणों ने तत्काल 108 एंबुलेंस की सहायता से घायल को इलाज के लिए अस्पताल भेजा।