मंडला: मंडला में रपटा पुल पर ऑटो यूनियन की पहल, गड्ढे भरकर हादसों से बचाव हेतु मुहिम चलाई
Mandla, Mandla | May 8, 2026 मंडला में रपटा पुल पर बढ़ते हादसों के खतरे को देखते हुए ऑटो यूनियन ने सराहनीय पहल की है। शुक्रवार को शाम 5:30 रपट्टा पुल पर बने गहरे गड्ढों को खुद भरकर यूनियन के सदस्यों ने राहगीरों की सुरक्षा सुनिश्चित करने की कोशिश की। दरअसल, लंबे समय से पुल की खराब हालत के कारण यहां आए दिन दुर्घटनाओं का खतरा बना हुआ था। कई बार शिकायतों के बावजूद समस्या का समाधान नहीं हुआ।