गुमला: गुमला में पेट्रोल-डीजल की किल्लत से हाहाकार, पंप पर लंबी कतार से घंटों जाम; मंत्री चमरा लिंडा का काफिला भी फंसा
Gumla, Gumla | May 18, 2026 जिले में पेट्रोल और डीजल की किल्लत अब आम लोगों के साथ-साथ यातायात व्यवस्था पर भी भारी पड़ने लगी है। सोमवार को सिसई रोड स्थित संत इग्नासियुस स्कूल के समीप पेट्रोल पंप पर ईंधन लेने के लिए वाहनों की लंबी कतार लग गई। हालात ऐसे हो गए कि पेट्रोल पंप से लेकर मुख्य सड़क तक बाइक कार और अन्य वाहनों की लाइन लगी रही। जाम में मंत्री चमरा लिंडा का काफिला फंस गया।