बरेली: नकटिया चौकी कैंट थाना क्षेत्र में दबंगों पर युवक को चौकी में पीटने का आरोप
बरेली के कैंट थाना क्षेत्र की नकटिया चौकी में बही के निवासी अब्दुल कादिर को कुछ दबंगों ने चौकी के अंदर ही बुरी तरह पीट दिया। हमले में वह लहूलुहान हो गया। घायल हालत में उसे जिला अस्पताल भेजा गया। घटना से पुलिस चौकी की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठने लगे हैं। फिलहाल युवक ने जिला अस्पताल परिसर में रविवार समय लगभग रात के 9:30 बजे जानकारी देते हुए बताया।