बरेली: सपा विधायक शहजिल इस्लाम ने भोजीपुरा थाना क्षेत्र में कांवड़ यात्रा का किया स्वागत
भोजीपुरा विधायक शहजिल इस्लाम ने घघोरा पिपरिया स्थित शिव मंदिर से शुरू हुई कांवड़ यात्रा में शामिल होकर शिव भक्तों का स्वागत किया। उन्होंने फूल-मालाएं पहनाकर और मिष्ठान वितरित कर कांवड़ियों को शुभकामनाएं दीं। कांवड़ यात्रा का शुभारंभ "बम-बम भोले" और "हर-हर महादेव" के जयघोष के साथ हुआ। कार्यक्रम में सपा प्रवक्ता मयंक शुक्ला, तमाम नेता मौजूद रहे।