बिशुनपुरा: विशुनपुरा प्रखंड में बिजली संकट से हाहाकार, 24 घंटे में मिल रही महज 3 से 4 घंटे बिजली
गढ़वा जिले के विशुनपुरा प्रखंड में इन दिनों बिजली व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई है। कभी तेज तो कभी आसमान में बादल के कारण उमस भरी गर्मी के बीच लोगों को 24 घंटे में तीन-चार घंटे भी निर्बाध बिजली नहीं मिल पा रही है। आपूर्ति शुरू होते ही बार-बार ट्रिपिंग होने लगती है, जिससे टीवी, फ्रिज और इनवर्टर जैसे इलेक्ट्रॉनिक उपकरण खराब हो रहे हैं। इस मनमाने ढंग से हो रही कटौ