पुरानी टोंक थाना क्षेत्र छावनी कारोलिया मोहल्ला में गत शुक्रवार रात्रि में विवाहिता मनीषा पत्नी कुलदीप नायक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई थी।इस मामले में मृतका के भाई प्रहलाद नायक ने पति कुलदीप पर षड्यंत्र पूर्व हत्या करने सहित दहेज उत्पीड़न के आरोप लगाए थे।इस मामले में रविवार को भी किसी प्रकार की गिरफ्तारी नहीं हुई है।