हिमाचल प्रदेश के लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह वीरवार को देर शाम 8:00 बजे शिमला के ऐतिहासिक रिज मैदान पर अपनी पत्नी संग घूमने पहुंचे ।इस दौरान अन्य परिजन भी उनके साथ थे । रिज मैदान पर वह टहलते हुए नजर आए और काफी लोग उनसे मिलने भी पहुंचे । वही विक्रमादित्य सिंह को बधाई देने के लिए लोगों का तांता लगा रहा।