शहर में कमर्शियल गैस सिलेंडर की सप्लाई बाधित होने से छोटे व्यापारियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इसका असर अब साफ तौर पर नजर आने लगा है। सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हुआ, जिसमें नेहरू पार्क के पास स्थित चौपाटी की कई दुकानें बंद दिखाई दे रही हैं।