सूरजपुर: सतपदा में निर्मला घाट निर्माण पर उठे सवाल, घटिया सामग्री के उपयोग का आरोप
सूरजपुर विकासखंड के ग्राम पंचायत सतपदा में 15वें वित्त आयोग मद से बंधवा तालाब पर निर्माणाधीन निर्मला घाट को लेकर ग्रामीणों ने गुणवत्ता पर गंभीर सवाल उठाए हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि निर्माण कार्य में मानकों की अनदेखी करते हुए गुणवत्ताहीन सामग्री का उपयोग किया जा रहा है। उनका कहना है कि कार्य की निगरानी के लिए जिम्मेदार अधिकारी निर्माण शुरू होने के बाद से ।