मथुरा: TET का विरोध, अखिल भारतीय संयुक्त शिक्षक महासंघ का ऐलान, सोमवार शाम मशाल जुलूस से गूंजेगा मथुरा
अखिल भारतीय संयुक्त शिक्षक महासंघ के बैनर तले कल मथुरा में एक विशाल मशाल जुलूस निकाला जाएगा।मथुरा के विभिन्न शिक्षक संगठनों ने सरकार के इस फैसले को 'तुगलकी फरमान' करार दिया है। शिक्षकों का तर्क है कि जब उनकी नियुक्ति के समय पात्रता परीक्षा का कोई प्रावधान ही नहीं था, तो अब उन पर यह बोझ क्यों डाला जा रहा है।