बरियारपुर: शोभा शरण सिन्हा: पति के निधन बाद बच्चों को संभाला, दूसरों के जीवन में भर रहीं खुशियां
जिंदगी की कठिन परीक्षाएं कुछ लोगों को तोड़ देती हैं, तो कुछ इन्हीं मुश्किलों को अपनी ताकत बनाकर दूसरों के लिए मिसाल कायम करते हैं। मुंगेर सदर अस्पताल के मातृ-शिशु विभाग में जीएनएम स्टाफ नर्स के पद पर कार्यरत शोभा शरण सिन्हा ऐसी ही शख्सियत हैं, जिन्होंने निजी जीवन के दुखों के बीच भी अनगिनत परिवारों में खुशियां लाने का संकल्प नहीं छोड़ा। मूल रूप से बरियारपुर