छतरपुर नगर: मारपीट और जान से मारने की धमकी मामले में पीड़ित ने पुलिस कार्रवाई पर उठाए सवाल, एसपी ऑफिस में दिया आवेदन
छतरपुर जिले के लवकुशनगर थाना क्षेत्र के ग्राम पठा से मारपीट और धमकी का गंभीर मामला सामने आया है। पीड़ित मुन्ना अहिरवार ने आज 13 अप्रैल दोपहर करीब 3:00 बजे पुलिस अधीक्षक को शिकायत देते हुए बताया कि गांव के ही मोहित श्रीवास्तव, अंकित श्रीवास्तव सहित अन्य लोगों ने उसके परिवार के साथ गाली-गलौज कर मारपीट की और जान से मारने की धमकी दी।