प्रयागराज: कायस्थ पाठशाला चुनाव 2023 में निर्वाचित अध्यक्ष पुनर्मतगणना में 73 वोट से चौधरी राघवेंद्र नाथ सिंह से हुए पराजित
कायस्थ पाठशाला चुनाव 2023 में डॉक्टर सुशील कुमार सिन्हा की जीत के बाद पुनर मतगणना में डॉक्टर सुशील कुमार सिंह 73 वोट से चौधरी राघवेंद्र नाथ सिंह से पराजित हुए हैं।हालांकि पहले डॉक्टर सुशील कुमार सिन्हा ने चौधरी राघवेंद्र नाथ सिंह को 18 मतों से हराकर अध्यक्ष पद जीता था।इसी बीच आज शुक्रवार को करीब शाम 6:00 राघवेंद्र नाथ सिंह की जीत पर जश्न मनाया गया है।