प्रयागराज: जस्टिस के इलाहाबाद हाईकोर्ट में ट्रांसफर के विरोध में वकीलों ने चौथे दिन भी की हड़ताल, 70000 से अधिक सुनवाई पर लगा ब्रेक
दिल्ली हाई कोर्ट के जस्टिस यशवंत वर्मा के घर कैश मिलने,उनके इलाहाबाद हाई कोर्ट ट्रांसफर किए जाने के विरोध में वकीलों की हड़ताल का आज शुक्रवार को करीब 1:00 तक यह चौथा दिन है।ऐसे में लोगों द्वारा अनुमान लगाया जा रहा है,कि सोमवार तक हड़ताल तय है।अब तक करीब 70000 से अधिक मुकदमों की सुनवाई पर ब्रेक लग गया है।हाई कोर्ट के मुकदमों में बस तारीख पर तारीख दी जाने लगी।