प्रयागराज: अलविदा जुमा की नमाज के बाद जमा मस्जिद के बाहर निकल रहे नमाजियों पर सभी समुदाय के लोगों ने की पुष्प वर्षा
अलविदा जुमा की नमाज के बाद जमा मस्जिद के बाहर नमाज पढ़ निकल रहे लोगों के ऊपर सभी समुदाय के लोगों द्वारा पुष्प वर्षा की गई है। साथ ही नमाजियों को ईद की मुबारकबाद दी गई है जिसका वीडियो आज शुक्रवार को करीब 3:00 बजे सामने आया है। ऐसे में स्थानीय लोगों द्वारा गंगा जमुनी तहजीब की जमकर सराहना की गई है। जो की एक चर्चा का विषय बना हुआ है।