प्रयागराज: चौक जामा मस्जिद सहित विभिन्न स्थानों पर अलविदा जुमा की नमाज सकुशल संपन्न हुई, पुलिस टीम रही तैनात
पुलिस कमिश्नरेट प्रयागराज में आज शुक्रवार को चौक जामा मस्जिद सहित विभिन्न स्थानों पर अलविदा जुमा की नमाज संपन्न हुई है, डीसीपी नगर अभिषेक भारती के नेतृत्व में विभिन्न स्थानों पर पुलिस टीम द्वारा भ्रमण किया गया है, जगह-जगह पुलिस के टीमों की तैनाती की गई है, जबकि RAF व पीएसी के जवान भी तैनात किए गए हैं, तथा सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए हैं।