लातेहार: ईवीएम-वीवीपैट वेयरहाउस का त्रैमासिक निरीक्षण, सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा
लातेहार। जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त संदीप कुमार ने बुधवार को ईवीएम-वीवीपैट वेयरहाउस का त्रैमासिक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने वेयरहाउस की सुरक्षा, विद्युत व्यवस्था, सीसीटीवी कंट्रोल रूम, अग्निशमन यंत्र तथा तैनात सुरक्षा बलों की कार्यप्रणाली का जायजा लिया।