लखीसराय: नवनियुक्त अस्पताल उपाधीक्षक ने सदर अस्पताल, लखीसराय में व्यवस्थाओं का जायजा लिया
नवनियुक्त अस्पताल उपाधीक्षक डॉ कुमार अमित ने बुधवार अपराह्न 12 बजे सदर अस्पताल का निरीक्षण कर ओपीडी, इमरजेंसी, वार्ड व दवा केंद्र की व्यवस्था देखी. मरीजों से बातचीत कर सुविधाओं की जानकारी ली. साफ-सफाई एवं सिक्योरिटी एजेंसी के कार्य में कमी पाई गई. साफ-सफाई, दवा उपलब्धता व कर्मियों की उपस्थिति पर निर्देश देते हुए बेहतर और समय पर इलाज सुनिश्चित करने को कहा.