Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
India
Coronavirus
किसान
कांग्रेस
मौत
Accident
Congress
Modi
Delhi
Viral
मध्यप्रदेश
Bollywood
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
Mp
Madhyapradesh
Pmmodi
Kerala
Rahulgandhi
Chhattisgarh
Uttarpradesh
image
image
image
image
image

विद्यार्थी परिषद के स्थापना दिवस पर आयोजित कला कुंभ में सम्मानित हुए 50 छात्र-छात्रा छात्र शक्ति को राष्ट्र शक्ति में परिणत करने का आंदोलन है एबीवीपी : स्मिता झा भारत की सभ्यता और संस्कार को संजोए रखने का नाम है विद्यार्थी परिषद : सुरेश राय अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के 78वें स्थापना दिवस के अवसर पर शनिवार को बेगूसराय नगर इकाई द्वारा जी.डी. कॉलेज परिसर में भव्य "कला कुंभ प्रतियोगिता" का पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन किया गया l प्रतियोगिता में चित्रकला, पोस्टर मेकिंग, रंगोली, संगीत, पारंपरिक परिधान, मेहंदी सहित कला की विभिन्न विधाओं के छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। प्रतियोगिता के सफल प्रतिभागियों को प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय पुरस्कार से सम्मानित किया गया। इसके अतिरिक्त 30 प्रतिभागियों को सांत्वना पुरस्कार देकर उनके प्रयासों की सराहना की गई। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में बिहार माध्यमिक शिक्षक संघ के प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ. सुरेश राय उपस्थित रहे। वहीं मुख्य वक्ता के रूप में विद्यार्थी परिषद के प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ. स्मिता झा ने छात्रों को संबोधित किया। मंच पर जीडी कॉलेज के प्राचार्य डॉ. भूपेंद्र नारायण, अभाविप नगर अध्यक्ष डॉ. प्रकाश, विभाग संयोजक आलोक कुमार और नगर मंत्री सिद्धार्थ कुमार मंचासीन रहे। मुख्य वक्ता डॉ. स्मिता झा ने कहा कि कला केवल अभिव्यक्ति का माध्यम नहीं है, बल्कि यह राष्ट्र निर्माण का भी एक सशक्त हथियार है। विद्यार्थी परिषद हमेशा छात्रों की प्रतिभा को निखारने का काम करती रहेगी l मुख्य अतिथि डॉ. सुरेश राय ने सभी विजेताओं को बधाई देते हुए कहा कि ऐसे आयोजन से छात्रों में रचनात्मकता और आत्मविश्वास बढ़ता है। कार्यक्रम का उद्देश्य छात्रों की कलात्मक प्रतिभा को मंच देना और राष्ट्रभाव के साथ कला को जोड़ना होता है l देश के युवाओं में विवेकानंद के संस्कारों को भरने का काम का जिम में विद्यार्थी परिषद में अपने कंधे पर उठाया है इसलिए इस संगठन के कार्यकर्ता साधुवाद के पात्र हैं l जीडी कॉलेज के प्राचार्य डॉक्टर भूपेंद्र नारायण ने कहा कि छात्र संगठनों में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की कार्यशैली एवं कार्यकर्ताओं के आचार व्यवहार शिक्षा हित में होता है l जिस शैक्षणिक परिवार की संकल्पना पर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद कार्य करती है उसे अन्य छात्र संगठनों को भी पालन करना चाहिए l प्रदेश कार्यकारी परिषद के विशेष आमंत्रित सदस्य अजीत चौधरी ने कहा कि विद्यार्थी परिषद बेगूसराय निरंतर यहां के शैक्षिक समस्याओं के समाधान के लिए मुखर आवाज बनाकर कार्य करती रही है l हम सभी आगामी समय में जिला अभ्यास वर्ग एवं वृहद सदस्यता हेतु छात्र-छात्राओं के बीच जाएंगे l विभाग संयोजक आलोक कुमार ने कहा कि विद्यार्थी परिषद जिस ऐतिहासिक आंदोलन के नेतृत्वकर्ता के रूप में अपनी पहचान बनाई है उसका युगांतकारी परिणाम समाज के सामने है l विद्यार्थी इस संगठन में जुड़कर स्वयं के साथ-साथ समाज और राष्ट्र की चिंता करना सिखाते हैं l नगर अध्यक्ष डॉ प्रकाश कुमार ने विद्यार्थियों के बीच एबीवीपी के शैक्षणिक आंदोलन तथा कार्य पद्धति को विस्तार से रखा l इस अवसर पर नगर उपाध्यक्ष डॉ रूपेश कुमार ने भी अपने ओजस्वी वचनों से छात्र-छात्राओं का उत्साह वर्धन किया l कार्यक्रम में प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य अजीत कुमार, पूर्व कार्यकर्ता सोनू सरकार , कार्यकर्ता दिव्यम कुमार, पूर्व जिला संयोजक कमल कश्यप, प्रांत सोशल मीडिया सह संयोजक मनीष कुमार, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य लक्की गौतम, नगर शाह मंत्री प्रहलाद कुमार, आलोक कुमार, सूरज कुमार ,नीतीश कुमार, जीडी कॉलेज इकाई अध्यक्ष अभिषेक कुमार, कोऑपरेटिव कॉलेज अध्यक्ष अभिषेक कुमार ,नगर सह मंत्री नैना गुप्ता एवं संगीता कुमारी , शिवानी कुमारी सचिन, रामानुज, उज्जवल, सचिन, सुमित, अमित सहित सैकड़ों छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन कमल कश्यप द्वारा किया गया।

Bhagwanpur, Begusarai | Jul 9, 2026

MORE NEWS