नगरी: नगरी के तालाब में करीब 10 क्विंटल मछलियां मर गईं, दुर्गंध से लोग परेशान
Nagri, Dhamtari | Mar 26, 2026 मिली जानकारी के अनुसार नगर पंचायत नगरी के वार्ड क्रमांक 8 व 9 से लगे हुए अमतिया तालाब में पिछले दो दिनों में 8 से 10 क्विंटल मछलियों की मौत हो चुकी है। मछलियों के मौत का सिलसिला अब भी जारी है। मरी हुई मछलियों के सड़ने से उठ रहे दुर्गंध की वजह से तालाब के आसपास निवास करने वालों का सांस लेना दूभर हो रहा है। और सड़ रही मछलियों की वजह से गंभीर बीमारियां फैलने।