शाहपुर: शाहपुर बायपास पर दर्दनाक सड़क हादसे में निमंत्रण कार्ड बांटकर लौट रही युवती की मौत, शादी की खुशियां मातम में बदलीं
Shahpur, Betul | Apr 12, 2026 शाहपुर में रविवार सुबह करीब 10 बजे एक हृदय विदारक सड़क हादसे ने खुशियों से भरे माहौल को मातम में बदल दिया। शाहपुर बायपास स्थित मोतीढाना के पास एक तेज रफ्तार ट्रैक्टर की टक्कर से 30 वर्षीय युवती ऊषा उर्फ हीरा उईके की मौके पर ही मौत हो गई। वह अपनी आगामी शादी के निमंत्रण पत्र बांटकर मुलताई से स्कूटी से वापस अपने गांव गुरगुंदा लौट रही थी।