बालोद: जनजातीय गरिमा उत्सव के दूसरे दिन संतृप्ति शिविर और वृक्षारोपण अभियान का हुआ आयोजन
Balod, Balod | May 19, 2026 जानकारी अनुसार जनजातीय गरिमा उत्सव के दूसरे दिन आज संतृप्ति शिविर एवं वृक्षारोपण अभियान का आयोजन किया गया। इस अभियान के अंतर्गत आज आदि सेवा केंद्रों पर संतृप्ति शिविर और स्वास्थ्य जांच शिविरों में बड़ी संख्या में ग्रामीणजन शामिल हुए। इस दौरान हितग्राहियों का आधार कार्ड, आयुष्मान कार्ड, मातृ वंदन योजना के आवेदन एवं नए जनधन खाता, प्रमाण पत्र दिया गया।