गुरुआ: 300 साल पुराने महादेव शिव मंदिर तक अब भी नहीं पहुंची सड़क
Gurua, Gaya | Apr 24, 2026 गुरुआ प्रखंड के नंदौरा पंचायत स्थित 300 साल पुराने शिवमंदिर तक आज भी पक्की सड़क नहीं पहुंच सकी है। मुख्य सड़क से मंदिर की दूरी मात्र 200 मीटर है, लेकिन बीच में निजी जमीन होने के कारण सड़क निर्माण बाधित है। यह प्राचीन मंदिर धार्मिक आस्था का प्रमुख केंद्र है, जहां गया और औरंगाबाद समेत कई जिलों से श्रद्धालु पहुंचते हैं। महाशिवरात्रि और सावन पूर्णिमा पर यहां मेल