चूरू: चूरू जिले में चलाया जा रहा विशेष अभियान, खाद्य सुरक्षा टीम ने अन्नपूर्णा रसोई से खाद्य पदार्थों के 12 नमूने लिए
Churu, Churu | Jun 11, 2026 जिला कलक्टर के निर्देश पर रेल्वे स्टेशन व बस स्टैण्ड के पास संचालित अन्नपूर्णा रसोई से आटे के 02 तथा मसाले के 02 नमूने लिये। सरदारशहर में कच्चा बस स्टैण्ड के पास संचालित अन्नपूर्णा रसोई से आटे व चावल का एक-एक नमूना तथा तेल के दो नमूने लिये। उन्होंने बताया कि इससे पूर्व बुधवार को भी टीम ने चूरू के राजकीय डेडराज भरतिया अस्पताल कैटींन से दलिया का नमूना लिया।