Public App Logo
Jansamasya
मस्जिद
News
Bjp
National
Police
Bihar
India
जनसमस्या
कांग्रेस
भाजपा
Congress
Modi
Delhi
Viral
Jharkhand
Iyc
Bollywood
दिल्ली
Patna
Breakingnews
महिला
Narendramodi
Madhya_pradesh
सोशल_मीडिया
Mp
Madhyapradesh
Pmmodi
Rahulgandhi
Ipl
No video available

भिवानी: #kaddamhospital #cardiology #Educational #lifesavinginformation जीवनदाई जानकारी

Bhiwani, Bhiwani | Nov 12, 2020

MORE NEWS

बीएलओ अपना कार्य पूरी निष्ठा और पारदर्शिता से करें: महेश कुमार
- सभी बीएलओ कम से कम एक दिन में 50 फार्म वितरित करें: एसडीएम
भिवानी, 09 जून। एसडीएम एवं 57-भिवानी विधानसभा क्षेत्र के निर्वाचक पंजीयन अधिकारी महेश कुमार की अध्यक्षता में स्थानीय पंचायत भवन में बीएलओ व सुपरवाईजर को मतदाता सूची का पुनरीक्षण बारे कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला को संबोधित करते एसडीएम महेश कुमार ने कहा कि सभी बीएलओ कम से कम एक दिन में 50 फार्म वितरित करें ताकि कार्य निर्धारित समयावधि में पूरा हो सकें। एसडीएम ने कहा कि मतदाता सूची का काम लोकतंत्र की नींव है। इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। सभी बीएलओ अपना कार्य पूरी निष्ठा और पारदर्शिता से करें।
एसडीएम ने सभी बीएलओ को भारत निर्वाचन आयोग की हिदायत अनुसार मतदाता सूची के कार्य को पूरी गंभीरता से करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि किसी भी मतदाता का हाउस नंबर शून्य नहीं करना है। उन्होंने बताया कि जिन मतदाताओं का नाम 2002 की मतदाता सूची में नहीं है, उनके लिए तीन श्रेणियां बनाई गई हैं। पहली श्रेणी में जिस मतदाता का जन्म 1 जुलाई 1987 से पहले हुआ है और नाम 2002 की सूची में नहीं है, तो उसे बताए गए 12 दस्तावेजों में से कोई एक अपना दस्तावेज देना होगा। दूसरी श्रेणी में जिस मतदाता का जन्म 1 जुलाई 1987 से 2 दिसंबर 2004 के बीच की अवधि में हुआ है तो उस मतदाता को अपने दस्तावेज के साथ माता या पिता में से किसी एक का दस्तावेज भी देना होगा तथा तीसरी श्रेणी में जिस मतदाता का जन्म 2 दिसंबर 2004 के बाद हुआ है तो ऐसे मतदाताओं को अपने दस्तावेज के साथ माता और पिता दोनों के दस्तावेज जमा कराने होंगे।
एसडीएम ने सभी बीएलओ को निर्देश दिए कि वे प्रतिदिन कम से कम 50 फॉर्म जरूर बांटें। यदि किसी मतदाता का घर बंद मिलता है या घर पर कोई नहीं है तो बीएलए-द्वितीय की सहायता ले सकते है। इसके अतिरिक्त यदि गेट बंद मिले तो फॉर्म को गेट के अंदर डाल दें ताकि जब नागरिक घर आए तो उसे फार्म मिल सके। इस दौरान इआरओ गौरव कुमार, कानूनगो रामफल सहित बीएलओ व सुपरवाईजर मौजूद रहे।

बीएलओ अपना कार्य पूरी निष्ठा और पारदर्शिता से करें: महेश कुमार - सभी बीएलओ कम से कम एक दिन में 50 फार्म वितरित करें: एसडीएम भिवानी, 09 जून। एसडीएम एवं 57-भिवानी विधानसभा क्षेत्र के निर्वाचक पंजीयन अधिकारी महेश कुमार की अध्यक्षता में स्थानीय पंचायत भवन में बीएलओ व सुपरवाईजर को मतदाता सूची का पुनरीक्षण बारे कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला को संबोधित करते एसडीएम महेश कुमार ने कहा कि सभी बीएलओ कम से कम एक दिन में 50 फार्म वितरित करें ताकि कार्य निर्धारित समयावधि में पूरा हो सकें। एसडीएम ने कहा कि मतदाता सूची का काम लोकतंत्र की नींव है। इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। सभी बीएलओ अपना कार्य पूरी निष्ठा और पारदर्शिता से करें। एसडीएम ने सभी बीएलओ को भारत निर्वाचन आयोग की हिदायत अनुसार मतदाता सूची के कार्य को पूरी गंभीरता से करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि किसी भी मतदाता का हाउस नंबर शून्य नहीं करना है। उन्होंने बताया कि जिन मतदाताओं का नाम 2002 की मतदाता सूची में नहीं है, उनके लिए तीन श्रेणियां बनाई गई हैं। पहली श्रेणी में जिस मतदाता का जन्म 1 जुलाई 1987 से पहले हुआ है और नाम 2002 की सूची में नहीं है, तो उसे बताए गए 12 दस्तावेजों में से कोई एक अपना दस्तावेज देना होगा। दूसरी श्रेणी में जिस मतदाता का जन्म 1 जुलाई 1987 से 2 दिसंबर 2004 के बीच की अवधि में हुआ है तो उस मतदाता को अपने दस्तावेज के साथ माता या पिता में से किसी एक का दस्तावेज भी देना होगा तथा तीसरी श्रेणी में जिस मतदाता का जन्म 2 दिसंबर 2004 के बाद हुआ है तो ऐसे मतदाताओं को अपने दस्तावेज के साथ माता और पिता दोनों के दस्तावेज जमा कराने होंगे। एसडीएम ने सभी बीएलओ को निर्देश दिए कि वे प्रतिदिन कम से कम 50 फॉर्म जरूर बांटें। यदि किसी मतदाता का घर बंद मिलता है या घर पर कोई नहीं है तो बीएलए-द्वितीय की सहायता ले सकते है। इसके अतिरिक्त यदि गेट बंद मिले तो फॉर्म को गेट के अंदर डाल दें ताकि जब नागरिक घर आए तो उसे फार्म मिल सके। इस दौरान इआरओ गौरव कुमार, कानूनगो रामफल सहित बीएलओ व सुपरवाईजर मौजूद रहे।

Bhiwani, Bhiwani | Jun 9, 2026

बंद पोर्टल के खिलाफ निर्माण मजदूरों ने किया सरकार का पुतला दहन, 12 जून को निर्माण मजदूर नेहरू पार्क भिवानी में करेगे मजदूर महापंचायत”

सिवानी, 09 जून 2026, सयुक्त निर्माण मजदूर मोर्चा के आह्वान पर भिवानी के निर्माण मजदूर 11 महिने से बंद श्रम कल्याण पोर्टल खोले जाने, रद्द किया गया पंजीकरण बहाल करने, निर्माण यूनियनों का तसदीक का अधिकार देने, निर्माण मजदूरों के काटे गए गरीबी रेखा के राशन कार्ड बहाल करने, छात्रों को मिलने वाली छात्रवृति व आवास योजना का तुरंत लाभ देने, मनरेगा के पुराने कानून को बहाल करने की मांग को लेकर 12 जून को नेहरू पार्क भिवानी में होगी मजदूर महापंचायत करेगे व सरकार की शवयात्रा निकाली जायेगी। महापंचायत की तैयारियों के लिए बडेसरा, बामला, कालुवास, गुजरानी, मिताथल, बावडी गेट भिवानी में मजदूरों की बैठक की गई व मुख्यमंत्री नायाब सैनी व श्रम मंत्री अनिल विज का पुतला दहन किया गया। यह प्रैस ब्यान भवन निर्माण कामगार यूनियन हरियाणा, भिवानी जिला सचिव अनिल कुमार, ब्लांक प्रधान महाबीर सिंह व ब्लांक सचिव धर्मबीर बामला ने सयुक्त रूप से जारी किया।
पै्रस नोट जारी करते हुए यूनियन नेताओं ने बताया कि देश व प्रदेश की भाजपा सरकार के मजदूर विरोधी निर्णयों के चलते निर्माण व मनरेगा मजदूरों में रोष बढ रहा हैं। भाजपा सरकार भ्रष्टाचार के बहाने से निर्माण मजदूरों के बोर्ड को पिछले 1 साल से बंद किया हुआ हैं। 95 प्रतिशत निर्माण मजदूरों के पंजीकरण रद्द कर दिए गए हैं। उन्होने बताया की सरकार की ऑनलाईन नीति व भ्रष्ट अधिकारियों को वर्क स्लिप वैरिफिकेशन का काम देकर सरकार ने ही श्रम कल्याण बोर्ड में भ्रष्टाचार को बढ़ावा दिया हैं। सयुक्त निर्माण मजदूर मोर्चा बोर्ड के कार्य को ऑनलाईन किये जाने के समय से ही विरोध करता रहा हैं ओर सरकार को आगाह करता रहा हैं मगर उस समय पर सरकार ने भ्रष्ट अधिकारियों व दलालों पर कार्यावाही करने की बजाएं निर्माण मजदूरों को ही इसका निशाना बनाया हैं। 12 माह से बंद पोर्टल के कारण आज 6 लाख से ज्यादा निर्माण मजदूरों के सभी तरह की सुविधाए रोक दी गई हैं। किसी मजदूर का पंजीकरण, नवीनीकरण या किसी भी तरह का लाभ नही दिया जा रहा है। 2005 में काग्रेस राज में वामपंथी पार्टीयों व मजदूर संगठनों के दबाव से बने मनरेगा के कानून को खत्म करके जीबीजीरामजी स्कीम लागू की जा रही हैं। जो मजदूरों को सरकार की रहमों करम पर जीने के लिए मजबूर करेगा। गरीब मजदूरों के अलग - अलग बहाने से बीपीएल कार्ड काटे जा रहे हैं। अनुसूचित जाति व पिछड़ा वर्ग के बच्चो को मिलने वाली छात्रवृति को खत्म किया जा रहा हैं। आवास योजना के लाभ कई कई सालो से रूके हुए हैं। जिसकों निर्माण मजदूर किसी भी सूरत में बर्दास्त नही करेगे। सरकार की मजदूर विरोधी नीतियों के खिलाफ सभी गावों में सरकार के पुतले जलाए जा रहे हैं व 12 जुलाई को नेहरू पार्क भिवानी में मजदूर महापंचायत की जायेगी व सरकार की शवयात्रा निकालकर मुख्यमंत्री व श्रम मंत्री का पुतला दहन किया जायेगा। महापंचायत मे निर्माण मजदूर, जनसंगठनो, जन प्रतिनिधियों, राजनैतिक पार्टीयों को आंमत्रित किया गया हैं।

बंद पोर्टल के खिलाफ निर्माण मजदूरों ने किया सरकार का पुतला दहन, 12 जून को निर्माण मजदूर नेहरू पार्क भिवानी में करेगे मजदूर महापंचायत” सिवानी, 09 जून 2026, सयुक्त निर्माण मजदूर मोर्चा के आह्वान पर भिवानी के निर्माण मजदूर 11 महिने से बंद श्रम कल्याण पोर्टल खोले जाने, रद्द किया गया पंजीकरण बहाल करने, निर्माण यूनियनों का तसदीक का अधिकार देने, निर्माण मजदूरों के काटे गए गरीबी रेखा के राशन कार्ड बहाल करने, छात्रों को मिलने वाली छात्रवृति व आवास योजना का तुरंत लाभ देने, मनरेगा के पुराने कानून को बहाल करने की मांग को लेकर 12 जून को नेहरू पार्क भिवानी में होगी मजदूर महापंचायत करेगे व सरकार की शवयात्रा निकाली जायेगी। महापंचायत की तैयारियों के लिए बडेसरा, बामला, कालुवास, गुजरानी, मिताथल, बावडी गेट भिवानी में मजदूरों की बैठक की गई व मुख्यमंत्री नायाब सैनी व श्रम मंत्री अनिल विज का पुतला दहन किया गया। यह प्रैस ब्यान भवन निर्माण कामगार यूनियन हरियाणा, भिवानी जिला सचिव अनिल कुमार, ब्लांक प्रधान महाबीर सिंह व ब्लांक सचिव धर्मबीर बामला ने सयुक्त रूप से जारी किया। पै्रस नोट जारी करते हुए यूनियन नेताओं ने बताया कि देश व प्रदेश की भाजपा सरकार के मजदूर विरोधी निर्णयों के चलते निर्माण व मनरेगा मजदूरों में रोष बढ रहा हैं। भाजपा सरकार भ्रष्टाचार के बहाने से निर्माण मजदूरों के बोर्ड को पिछले 1 साल से बंद किया हुआ हैं। 95 प्रतिशत निर्माण मजदूरों के पंजीकरण रद्द कर दिए गए हैं। उन्होने बताया की सरकार की ऑनलाईन नीति व भ्रष्ट अधिकारियों को वर्क स्लिप वैरिफिकेशन का काम देकर सरकार ने ही श्रम कल्याण बोर्ड में भ्रष्टाचार को बढ़ावा दिया हैं। सयुक्त निर्माण मजदूर मोर्चा बोर्ड के कार्य को ऑनलाईन किये जाने के समय से ही विरोध करता रहा हैं ओर सरकार को आगाह करता रहा हैं मगर उस समय पर सरकार ने भ्रष्ट अधिकारियों व दलालों पर कार्यावाही करने की बजाएं निर्माण मजदूरों को ही इसका निशाना बनाया हैं। 12 माह से बंद पोर्टल के कारण आज 6 लाख से ज्यादा निर्माण मजदूरों के सभी तरह की सुविधाए रोक दी गई हैं। किसी मजदूर का पंजीकरण, नवीनीकरण या किसी भी तरह का लाभ नही दिया जा रहा है। 2005 में काग्रेस राज में वामपंथी पार्टीयों व मजदूर संगठनों के दबाव से बने मनरेगा के कानून को खत्म करके जीबीजीरामजी स्कीम लागू की जा रही हैं। जो मजदूरों को सरकार की रहमों करम पर जीने के लिए मजबूर करेगा। गरीब मजदूरों के अलग - अलग बहाने से बीपीएल कार्ड काटे जा रहे हैं। अनुसूचित जाति व पिछड़ा वर्ग के बच्चो को मिलने वाली छात्रवृति को खत्म किया जा रहा हैं। आवास योजना के लाभ कई कई सालो से रूके हुए हैं। जिसकों निर्माण मजदूर किसी भी सूरत में बर्दास्त नही करेगे। सरकार की मजदूर विरोधी नीतियों के खिलाफ सभी गावों में सरकार के पुतले जलाए जा रहे हैं व 12 जुलाई को नेहरू पार्क भिवानी में मजदूर महापंचायत की जायेगी व सरकार की शवयात्रा निकालकर मुख्यमंत्री व श्रम मंत्री का पुतला दहन किया जायेगा। महापंचायत मे निर्माण मजदूर, जनसंगठनो, जन प्रतिनिधियों, राजनैतिक पार्टीयों को आंमत्रित किया गया हैं।

Bhiwani, Bhiwani | Jun 9, 2026

कैबिनेट मंत्री श्रुति चौधरी के निर्देश पर पंडित नेकीराम शर्मा मेडिकल कॉलेज भिवानी द्वारा गांव संडवा में लगाया निशुल्क कैंसर जांच शिविर 

निःशुल्क चिकित्सा शिविर से आमजन को मिला लाभ

तोशाम, 09 जून।
कैबिनेट मंत्री श्रीमती श्रुति चौधरी के निर्देश पर पंडित नेकीराम शर्मा मेडिकल कॉलेज भिवानी द्वारा गांव संडवा स्थित पीएचसी में निशुल्क कैंसर जांच शिविर लगाया गया। शिविर में विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा मरीजो की जांच और बीमारियों से बचाव की सलाह भी दी गई। कैबिनेट मंत्री श्रुति चौधरी व पूर्व सांसद श्रीमती किरण चौधरी के प्रतिनिधि एडवोकेट हरिसिंह सांगवान ने मौके पर पंहुचकर चिकित्सा शिविर का जायजा लिया और लोगों से चिकित्सा शिविर का लाभ उठाने का आहवान किया।
मालूम हो कि पिछले दिनों गांव संडवा के लोगों ने बीमारियों विशेषकर कैंसर जैसी बीमारी के बढ़ते फैलाव को लेकर चिंता प्रकट करते हुए समस्या को लेकर कैबिनेट मंत्री श्रीमती श्रुति चौधरी को अवगत कराया गया था। इस पर संज्ञान लेते हुए महिला एवं बाल विकास और सिंचाई एवं जल संसाधन मंत्री श्रुति चौधरी ने पंडित नेकीराम शर्मा मेडिकल कॉलेज को गांव संडवा में निःशुल्क कैंसर जांच चिकित्सा शिविर लगाए जाने के निर्देश दिए थे। जिसके मद्देनजर मेडिकल कॉलेज के विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा 
कैंसर जैसी गंभीर बीमारी की समय पर पहचान और उपचार के उद्देश्य से निशुल्क कैंसर जांच व परामर्श शिविर का आयोजन किया गया। इस विशेष कैंसर जांच व परामर्श शिविर में संडवा सहित आसपास के विभिन्न गांवों से बड़ी संख्या में मरीज पहुंचे। शिविर में मरीजों को कैंसर के लक्षण, जांच प्रक्रिया और उपचार संबंधी महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान की गई। साथ ही विशेषज्ञ चिकित्सकों ने मरीजों की स्वास्थ्य जांच कर आवश्यक चिकित्सकीय सलाह भी दी। विशेषज्ञों ने आधुनिक उपचार पद्धतियों व कैंसर से बचाव संबंधी जानकारियां साझा करते हुए लोगों को समय-समय पर स्वास्थ्य जांच कराने के लिए प्रेरित किया। शिविर में शुगर, बीपी, छाती के रोगों, बीपी, लीवर, सर्जरी से सम्बंधित, स्त्री रोग सहित अन्य रोगों के मरीजों का भी चेकअप किया।
इस मौके पर पहुंचे कैबिनेट मंत्री श्रुति चौधरी व पूर्व सांसद श्रीमती किरण चौधरी के प्रतिनिधि एडवोकेट हरिसिंह सांगवान ने कहा कि कैंसर जैसी गंभीर बीमारी का समय पर पता लगना बेहद जरूरी है। इस तरह के स्वास्थ्य शिविरों के माध्यम से ग्रामीण एवं जरूरतमंद लोगों तक विशेषज्ञ चिकित्सा सुविधाएं पहुंचाने का कार्य किया जा रहा है। प्रदेश सरकार आमजन को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए निरंतर कार्यरत है।
मेडिकल कॉलेज से सहायक प्रोफेसर, सामान्य सर्जरी विभाग से सहायक प्रोफेसर डॉ. आदित्य रंगा, जनरल सर्जरी विभाग से सीनियर रेजिडेंट डॉ. विक्रम सिंह व डॉ. हितेश साहू, प्रसूति एवं स्त्रीरोग विभाग से सहायक प्रोफेसर डॉ. मोनिका व सहायक प्रोफेसर डॉ. स्वाति, 
सर्जरी विभाग से वरिष्ठ रेजिडेंट डॉ. जतिन राठौड़, जूनियर रेजिडेंट डॉ महेंद्र सिंह, शरीर क्रिया विज्ञान विभागजूनियर रेजिडेंट डॉ वर्षा, अस्थि रोग विभाग से जूनियर रेजिडेंट डॉ ऋषभ खट्टर, आपातकालीन विभाग से जूनियर रेजिडेंट डॉ शुभम, एनाटॉमी विभाग से जूनियर रेजिडेंट डॉ सिमरन और ओपीडी से नर्सिंग अधिकारी मुकेश ने चिकित्सा शिविर में सेवाएं दी।
इस अवसर पर पंचायत समिति के वाइस चेयरमैन सुनील भारीवास, पूर्व खंड शिक्षा अधिकारी रघुवीर सिंह, सरपंच कृष्ण कुमार, पंचायत समिति सदस्य मोतीलाल शर्मा, सज्जन संडवा, मास्टर उमराव, सतबीर सिंह पीटीआई, पवन कुमार, रामअवतार, धर्मसिंह, योगेश शर्मा, घमंडीलाल आदि गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

कैबिनेट मंत्री श्रुति चौधरी के निर्देश पर पंडित नेकीराम शर्मा मेडिकल कॉलेज भिवानी द्वारा गांव संडवा में लगाया निशुल्क कैंसर जांच शिविर निःशुल्क चिकित्सा शिविर से आमजन को मिला लाभ तोशाम, 09 जून। कैबिनेट मंत्री श्रीमती श्रुति चौधरी के निर्देश पर पंडित नेकीराम शर्मा मेडिकल कॉलेज भिवानी द्वारा गांव संडवा स्थित पीएचसी में निशुल्क कैंसर जांच शिविर लगाया गया। शिविर में विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा मरीजो की जांच और बीमारियों से बचाव की सलाह भी दी गई। कैबिनेट मंत्री श्रुति चौधरी व पूर्व सांसद श्रीमती किरण चौधरी के प्रतिनिधि एडवोकेट हरिसिंह सांगवान ने मौके पर पंहुचकर चिकित्सा शिविर का जायजा लिया और लोगों से चिकित्सा शिविर का लाभ उठाने का आहवान किया। मालूम हो कि पिछले दिनों गांव संडवा के लोगों ने बीमारियों विशेषकर कैंसर जैसी बीमारी के बढ़ते फैलाव को लेकर चिंता प्रकट करते हुए समस्या को लेकर कैबिनेट मंत्री श्रीमती श्रुति चौधरी को अवगत कराया गया था। इस पर संज्ञान लेते हुए महिला एवं बाल विकास और सिंचाई एवं जल संसाधन मंत्री श्रुति चौधरी ने पंडित नेकीराम शर्मा मेडिकल कॉलेज को गांव संडवा में निःशुल्क कैंसर जांच चिकित्सा शिविर लगाए जाने के निर्देश दिए थे। जिसके मद्देनजर मेडिकल कॉलेज के विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा कैंसर जैसी गंभीर बीमारी की समय पर पहचान और उपचार के उद्देश्य से निशुल्क कैंसर जांच व परामर्श शिविर का आयोजन किया गया। इस विशेष कैंसर जांच व परामर्श शिविर में संडवा सहित आसपास के विभिन्न गांवों से बड़ी संख्या में मरीज पहुंचे। शिविर में मरीजों को कैंसर के लक्षण, जांच प्रक्रिया और उपचार संबंधी महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान की गई। साथ ही विशेषज्ञ चिकित्सकों ने मरीजों की स्वास्थ्य जांच कर आवश्यक चिकित्सकीय सलाह भी दी। विशेषज्ञों ने आधुनिक उपचार पद्धतियों व कैंसर से बचाव संबंधी जानकारियां साझा करते हुए लोगों को समय-समय पर स्वास्थ्य जांच कराने के लिए प्रेरित किया। शिविर में शुगर, बीपी, छाती के रोगों, बीपी, लीवर, सर्जरी से सम्बंधित, स्त्री रोग सहित अन्य रोगों के मरीजों का भी चेकअप किया। इस मौके पर पहुंचे कैबिनेट मंत्री श्रुति चौधरी व पूर्व सांसद श्रीमती किरण चौधरी के प्रतिनिधि एडवोकेट हरिसिंह सांगवान ने कहा कि कैंसर जैसी गंभीर बीमारी का समय पर पता लगना बेहद जरूरी है। इस तरह के स्वास्थ्य शिविरों के माध्यम से ग्रामीण एवं जरूरतमंद लोगों तक विशेषज्ञ चिकित्सा सुविधाएं पहुंचाने का कार्य किया जा रहा है। प्रदेश सरकार आमजन को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए निरंतर कार्यरत है। मेडिकल कॉलेज से सहायक प्रोफेसर, सामान्य सर्जरी विभाग से सहायक प्रोफेसर डॉ. आदित्य रंगा, जनरल सर्जरी विभाग से सीनियर रेजिडेंट डॉ. विक्रम सिंह व डॉ. हितेश साहू, प्रसूति एवं स्त्रीरोग विभाग से सहायक प्रोफेसर डॉ. मोनिका व सहायक प्रोफेसर डॉ. स्वाति, सर्जरी विभाग से वरिष्ठ रेजिडेंट डॉ. जतिन राठौड़, जूनियर रेजिडेंट डॉ महेंद्र सिंह, शरीर क्रिया विज्ञान विभागजूनियर रेजिडेंट डॉ वर्षा, अस्थि रोग विभाग से जूनियर रेजिडेंट डॉ ऋषभ खट्टर, आपातकालीन विभाग से जूनियर रेजिडेंट डॉ शुभम, एनाटॉमी विभाग से जूनियर रेजिडेंट डॉ सिमरन और ओपीडी से नर्सिंग अधिकारी मुकेश ने चिकित्सा शिविर में सेवाएं दी। इस अवसर पर पंचायत समिति के वाइस चेयरमैन सुनील भारीवास, पूर्व खंड शिक्षा अधिकारी रघुवीर सिंह, सरपंच कृष्ण कुमार, पंचायत समिति सदस्य मोतीलाल शर्मा, सज्जन संडवा, मास्टर उमराव, सतबीर सिंह पीटीआई, पवन कुमार, रामअवतार, धर्मसिंह, योगेश शर्मा, घमंडीलाल आदि गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

Bhiwani, Bhiwani | Jun 9, 2026

भारत विकास परिषद् की भिवानी शाखा ने गांव कितलाना में रोपे 108 पौधे, ली संरक्षण की जिम्मेवारी
पौधे लगाना केवल औपचारिकता नहीं, बल्कि धरती के प्रति हमारा ऋण है : सज्जन सोनी
भिवानी, 09 जून : आज जिस प्रकार से पर्यावरण प्रदूषण व ग्लोबल वार्मिंग की समस्या बढ़ रही है, उसका सबसे बड़ा कारण पेड़ों की अंधाधुंध कटाई है। ऐसे में पर्यावरण प्रदूषण की समस्या से निजात पाने के लिए जरूरी है कि प्रत्येक व्यक्ति पौधारोपण जैसी मुहिम को अपनाएं। पर्यावरण संरक्षण के उद्देश्य से भारत विकास परिषद् की भिवानी शाखा द्वारा गांव कितलाना स्थित श्रीकृष्ण गौशाला तथा संत गंगानाथ नर्सिंग कॉलेज परिसर में पहुंचकर फलदार, छायादार और औषधीय प्रजातियों के कुल 108 पौधे रोपे। इस पुनीत कार्य की सबसे विशेष बात यह रही कि परिषद् ने केवल पौधे लगाने तक अपनी जिम्मेदारी सीमित नहीं रखी, बल्कि सभी 108 पौधों की पूर्ण रूप से देखभाल करने और उन्हें वृक्ष बनाने का सामूहिक संकल्प भी लिया।
      यह कार्यक्रम भारत विकास परिषद् की भिवानी शाखा की अध्यक्षा काजल नितिन अग्रवाल की अध्यक्षता में संपन्न हुआ, जबकि नेतृत्व परिषद् के पर्यावरण संयोजक सज्जन सोनी ने किया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व विधायक डॉ. शिव शंकर भारद्वाज, विशिष्ट अतिथि के रूप में गौशाला प्रधान समंदर सिंह तथा कितलाना गांव के सरपंच प्रतिनिधि रत्न सिंह मुख्य रूप से उपस्थित रहे और पर्यावरण की इस मुहिम में अपना सक्रिय योगदान दिया।
     इस मौके पर भारत विकास परिषद् भिवानी शाखा के पर्यावरण संयोजक सज्जन सोनी ने कहा कि आज जिस तरह से तापमान बढ़ रहा है और पर्यावरण असंतुलित हो रहा है, उसे देखते हुए पौधारोपण अब केवल एक शौक या औपचारिकता नहीं रह गया है, बल्कि यह हमारी धरती मां के प्रति एक नैतिक ऋण और हमारी आने वाली पीढिय़ों के अस्तित्व का सवाल है। उन्होंने बताया कि इस दौरान नीम, पीपल, बड़ (बरगद) जैसे 24 घंटे ऑक्सीजन देने वाले पेड़ों के साथ-साथ आंवला, जामुन, बेलपत्र और शहतूत जैसी फलदार व औषधीय प्रजातियां शामिल रहे।
      पूर्व विधायक डॉ. शिव शंकर भारद्वाज ने भारत विकास परिषद् के इस कार्य की सराहना करते हुए कहा कि गौशाला और शैक्षणिक संस्थान जैसी पवित्र जगहों पर पौधे लगाना अपने आप में अनुकरणीय है। इससे विद्यार्थियों और ग्रामीणों में भी प्रकृति के प्रति प्रेम की भावना जागृत होगी। गौशाला प्रधान समंदर सिंह और सरपंच प्रतिनिधि रत्न सिंह ने परिषद् को आश्वस्त किया कि ग्रामीण स्तर पर भी इन पौधों की सुरक्षा में कोई कमी नहीं रहने दी जाएगी।

भारत विकास परिषद् की भिवानी शाखा ने गांव कितलाना में रोपे 108 पौधे, ली संरक्षण की जिम्मेवारी पौधे लगाना केवल औपचारिकता नहीं, बल्कि धरती के प्रति हमारा ऋण है : सज्जन सोनी भिवानी, 09 जून : आज जिस प्रकार से पर्यावरण प्रदूषण व ग्लोबल वार्मिंग की समस्या बढ़ रही है, उसका सबसे बड़ा कारण पेड़ों की अंधाधुंध कटाई है। ऐसे में पर्यावरण प्रदूषण की समस्या से निजात पाने के लिए जरूरी है कि प्रत्येक व्यक्ति पौधारोपण जैसी मुहिम को अपनाएं। पर्यावरण संरक्षण के उद्देश्य से भारत विकास परिषद् की भिवानी शाखा द्वारा गांव कितलाना स्थित श्रीकृष्ण गौशाला तथा संत गंगानाथ नर्सिंग कॉलेज परिसर में पहुंचकर फलदार, छायादार और औषधीय प्रजातियों के कुल 108 पौधे रोपे। इस पुनीत कार्य की सबसे विशेष बात यह रही कि परिषद् ने केवल पौधे लगाने तक अपनी जिम्मेदारी सीमित नहीं रखी, बल्कि सभी 108 पौधों की पूर्ण रूप से देखभाल करने और उन्हें वृक्ष बनाने का सामूहिक संकल्प भी लिया। यह कार्यक्रम भारत विकास परिषद् की भिवानी शाखा की अध्यक्षा काजल नितिन अग्रवाल की अध्यक्षता में संपन्न हुआ, जबकि नेतृत्व परिषद् के पर्यावरण संयोजक सज्जन सोनी ने किया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व विधायक डॉ. शिव शंकर भारद्वाज, विशिष्ट अतिथि के रूप में गौशाला प्रधान समंदर सिंह तथा कितलाना गांव के सरपंच प्रतिनिधि रत्न सिंह मुख्य रूप से उपस्थित रहे और पर्यावरण की इस मुहिम में अपना सक्रिय योगदान दिया। इस मौके पर भारत विकास परिषद् भिवानी शाखा के पर्यावरण संयोजक सज्जन सोनी ने कहा कि आज जिस तरह से तापमान बढ़ रहा है और पर्यावरण असंतुलित हो रहा है, उसे देखते हुए पौधारोपण अब केवल एक शौक या औपचारिकता नहीं रह गया है, बल्कि यह हमारी धरती मां के प्रति एक नैतिक ऋण और हमारी आने वाली पीढिय़ों के अस्तित्व का सवाल है। उन्होंने बताया कि इस दौरान नीम, पीपल, बड़ (बरगद) जैसे 24 घंटे ऑक्सीजन देने वाले पेड़ों के साथ-साथ आंवला, जामुन, बेलपत्र और शहतूत जैसी फलदार व औषधीय प्रजातियां शामिल रहे। पूर्व विधायक डॉ. शिव शंकर भारद्वाज ने भारत विकास परिषद् के इस कार्य की सराहना करते हुए कहा कि गौशाला और शैक्षणिक संस्थान जैसी पवित्र जगहों पर पौधे लगाना अपने आप में अनुकरणीय है। इससे विद्यार्थियों और ग्रामीणों में भी प्रकृति के प्रति प्रेम की भावना जागृत होगी। गौशाला प्रधान समंदर सिंह और सरपंच प्रतिनिधि रत्न सिंह ने परिषद् को आश्वस्त किया कि ग्रामीण स्तर पर भी इन पौधों की सुरक्षा में कोई कमी नहीं रहने दी जाएगी।

Bhiwani, Bhiwani | Jun 9, 2026

मुख्यमंत्री  ने जिला की 36 ई-लाइब्रेरी का किया वीसी के माध्यम से उद्घाटन 

- ई लाइब्रेरी में ग्रामीण क्षेत्र के बच्चे घर बठे कर सकेंगे प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी

भिवानी, 9 जून।  मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मंगलवार को चंडीगढ़ से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जिला भिवानी की 36 अत्याधुनिक ई-लाइब्रेरियों का उद्घाटन किया। वहीं इन ई-लाइब्रेरियों के उद्घाटन अवसर पर जिले के विभिन्न गांवों में कार्यक्रम आयोजित किए गए, जिनमें जनप्रतिनिधि, विकास एवं पंचायत विभाग से अधिकारी और गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।
वीसी के माध्यम से अपना संदेश देते हुए मुख्यमंत्री श्री सैनी ने कहा कि हरियाणा सरकार ग्रामीण युवाओं को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और डिजिटल संसाधन उपलब्ध करवाने के लिए प्रतिबद्ध है। ई-लाइब्रेरियां ग्रामीण विद्यार्थियों के लिए ज्ञान और अवसरों के नए द्वार खोलेंगी। उन्होंने युवाओं से आह्वान किया कि वे इन पुस्तकालयों का अधिकतम उपयोग कर अपने सपनों को साकार करें तथा प्रदेश और देश की प्रगति में योगदान दें।
वहीं दूसरी ओर डीसी साहिल गुप्ता ने बताया कि जिले के बवानीखेड़ा, बहल, भिवानी, कैरू, लोहारू तथा तोशाम खंड के 36 गांवों में ई-लाइब्रेरियां स्थापित की गई हैं। इन ई लाइब्रेरियों पर  4 लाख रुपये से लेकर 16.24 लाख रुपये तक की राशि की लागत आई है। सबसे अधिक राशि लोहारू खंड के गांव धाणी टोडा  में 16.24 लाख रुपये तथा ढाणी चांग में 15.47 लाख रुपये की धनराशि खर्च की गई, जबकि बड़दु मुगल में 15.32 लाख रुपये और चांग  में 15.26 लाख रुपये की लागत से ई-लाइब्रेरी स्थापित की गई। 
उन्होंने बताया कि अजीतपुर में 14.03 लाख, बाजीना में 13.05 लाख, निमड़ीवाली में 10.72 लाख, हरियावास में 10.67 लाख, धनाना- तृतीय में 10.43 लाख सहित अन्य गांवों में भी आधुनिक सुविधाओं से युक्त पुस्तकालय स्थापित किए गए हैं। इन पुस्तकालयों में डिजिटल अध्ययन सामग्री, इंटरनेट सुविधा, कंप्यूटर आधारित संसाधन, अध्ययन कक्ष तथा प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए अनुकूल वातावरण उपलब्ध कराया गया है। 
उन्होंने कहा कि आज के प्रतिस्पर्धी दौर में ग्रामीण युवाओं को शहरों जैसी सुविधाएं उपलब्ध कराना सरकार की प्राथमिकता है। ई-लाइब्रेरियां विद्यार्थियों को आत्मनिर्भर बनाने के साथ-साथ उन्हें डिजिटल युग की चुनौतियों के लिए तैयार करेंगी। उन्होंने युवाओं से पुस्तकालयों का उपयोग कर अपने ज्ञान और कौशल को विकसित करने का आह्वान किया।
जिले में भैणी जाटान, भैणी ठाकरान, किरावड, सिवाड़ा, हरियावास, सेरला, सुधीवास, अजीतपुर, चांग, धनाना-III, ढाणी चांग, कालूवास, कौंट, खरक खुर्द, मधमाधवी, निमड़ीवाली, पालूवास, प्रेमनगर, तिगड़ाना, ढांगर, धरवाणबास, इंदीवाली, जुई खुर्द, कैरू-II, लेघा हेतवान, लोहानी, सिमलीवास, सुंगरपुर, बडदू मुगल, ढाणी तोडा, खरकड़ी, आलमपुर, बाजीना, देवावास, निगाना खुर्द तथा संडवा गांवों में इन ई-लाइब्रेरियों का शुभारंभ किया गया। वहीं गांव संडवा में लाइब्रेरी उद्घाटन के समय कैबिनेट मंत्री श्रुति चौधरी व पूर्व सांसद किरण चौधरी के प्रतिनिधि एडवोकेट हरिसिंह सांगवान, पंचायती राज के एसडीओ देवेंद्र सिंह व निगाना खुर्द में मास्टर आत्माराम उपस्थित थे।

बॉक्स
- ई-लाइब्रेरी से युवाओं को होंगे ये लाभ 
युवाओं के लिए प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए बेहतर अध्ययन वातावरण बनाना । डिजिटल कंटेंट, ई-बुक्स और ऑनलाइन पाठ्य सामग्री तक आसान पहुंच। हाई-स्पीड इंटरनेट के माध्यम से आधुनिक ज्ञान और तकनीक से जुड़ाव करना । रोजगार, कौशल विकास और करियर मार्गदर्शन संबंधी जानकारी उपलब्ध करवाना । ग्रामीण विद्यार्थियों को शहरों जैसी अध्ययन सुविधाएं देना । पढ़ने की संस्कृति को बढ़ावा तथा सकारात्मक शैक्षणिक माहौल का निर्माण करना है।
 डिजिटल इंडिया और विकसित हरियाणा के लक्ष्य को मजबूती देना है।

बॉक्स
 ई-लाइब्रेरी केवल एक भवन नहीं, बल्कि युवाओं के भविष्य को संवारने का सशक्त माध्यम है। विद्यार्थी इन सुविधाओं का उपयोग कर अपने ज्ञान का विस्तार करें, प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करें और अपने गांव, जिले तथा प्रदेश का नाम रोशन करें।
– साहिल गुप्ता, डीसी भिवानी

मुख्यमंत्री ने जिला की 36 ई-लाइब्रेरी का किया वीसी के माध्यम से उद्घाटन - ई लाइब्रेरी में ग्रामीण क्षेत्र के बच्चे घर बठे कर सकेंगे प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी भिवानी, 9 जून। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मंगलवार को चंडीगढ़ से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जिला भिवानी की 36 अत्याधुनिक ई-लाइब्रेरियों का उद्घाटन किया। वहीं इन ई-लाइब्रेरियों के उद्घाटन अवसर पर जिले के विभिन्न गांवों में कार्यक्रम आयोजित किए गए, जिनमें जनप्रतिनिधि, विकास एवं पंचायत विभाग से अधिकारी और गणमान्य नागरिक मौजूद रहे। वीसी के माध्यम से अपना संदेश देते हुए मुख्यमंत्री श्री सैनी ने कहा कि हरियाणा सरकार ग्रामीण युवाओं को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और डिजिटल संसाधन उपलब्ध करवाने के लिए प्रतिबद्ध है। ई-लाइब्रेरियां ग्रामीण विद्यार्थियों के लिए ज्ञान और अवसरों के नए द्वार खोलेंगी। उन्होंने युवाओं से आह्वान किया कि वे इन पुस्तकालयों का अधिकतम उपयोग कर अपने सपनों को साकार करें तथा प्रदेश और देश की प्रगति में योगदान दें। वहीं दूसरी ओर डीसी साहिल गुप्ता ने बताया कि जिले के बवानीखेड़ा, बहल, भिवानी, कैरू, लोहारू तथा तोशाम खंड के 36 गांवों में ई-लाइब्रेरियां स्थापित की गई हैं। इन ई लाइब्रेरियों पर 4 लाख रुपये से लेकर 16.24 लाख रुपये तक की राशि की लागत आई है। सबसे अधिक राशि लोहारू खंड के गांव धाणी टोडा में 16.24 लाख रुपये तथा ढाणी चांग में 15.47 लाख रुपये की धनराशि खर्च की गई, जबकि बड़दु मुगल में 15.32 लाख रुपये और चांग में 15.26 लाख रुपये की लागत से ई-लाइब्रेरी स्थापित की गई। उन्होंने बताया कि अजीतपुर में 14.03 लाख, बाजीना में 13.05 लाख, निमड़ीवाली में 10.72 लाख, हरियावास में 10.67 लाख, धनाना- तृतीय में 10.43 लाख सहित अन्य गांवों में भी आधुनिक सुविधाओं से युक्त पुस्तकालय स्थापित किए गए हैं। इन पुस्तकालयों में डिजिटल अध्ययन सामग्री, इंटरनेट सुविधा, कंप्यूटर आधारित संसाधन, अध्ययन कक्ष तथा प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए अनुकूल वातावरण उपलब्ध कराया गया है। उन्होंने कहा कि आज के प्रतिस्पर्धी दौर में ग्रामीण युवाओं को शहरों जैसी सुविधाएं उपलब्ध कराना सरकार की प्राथमिकता है। ई-लाइब्रेरियां विद्यार्थियों को आत्मनिर्भर बनाने के साथ-साथ उन्हें डिजिटल युग की चुनौतियों के लिए तैयार करेंगी। उन्होंने युवाओं से पुस्तकालयों का उपयोग कर अपने ज्ञान और कौशल को विकसित करने का आह्वान किया। जिले में भैणी जाटान, भैणी ठाकरान, किरावड, सिवाड़ा, हरियावास, सेरला, सुधीवास, अजीतपुर, चांग, धनाना-III, ढाणी चांग, कालूवास, कौंट, खरक खुर्द, मधमाधवी, निमड़ीवाली, पालूवास, प्रेमनगर, तिगड़ाना, ढांगर, धरवाणबास, इंदीवाली, जुई खुर्द, कैरू-II, लेघा हेतवान, लोहानी, सिमलीवास, सुंगरपुर, बडदू मुगल, ढाणी तोडा, खरकड़ी, आलमपुर, बाजीना, देवावास, निगाना खुर्द तथा संडवा गांवों में इन ई-लाइब्रेरियों का शुभारंभ किया गया। वहीं गांव संडवा में लाइब्रेरी उद्घाटन के समय कैबिनेट मंत्री श्रुति चौधरी व पूर्व सांसद किरण चौधरी के प्रतिनिधि एडवोकेट हरिसिंह सांगवान, पंचायती राज के एसडीओ देवेंद्र सिंह व निगाना खुर्द में मास्टर आत्माराम उपस्थित थे। बॉक्स - ई-लाइब्रेरी से युवाओं को होंगे ये लाभ युवाओं के लिए प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए बेहतर अध्ययन वातावरण बनाना । डिजिटल कंटेंट, ई-बुक्स और ऑनलाइन पाठ्य सामग्री तक आसान पहुंच। हाई-स्पीड इंटरनेट के माध्यम से आधुनिक ज्ञान और तकनीक से जुड़ाव करना । रोजगार, कौशल विकास और करियर मार्गदर्शन संबंधी जानकारी उपलब्ध करवाना । ग्रामीण विद्यार्थियों को शहरों जैसी अध्ययन सुविधाएं देना । पढ़ने की संस्कृति को बढ़ावा तथा सकारात्मक शैक्षणिक माहौल का निर्माण करना है। डिजिटल इंडिया और विकसित हरियाणा के लक्ष्य को मजबूती देना है। बॉक्स ई-लाइब्रेरी केवल एक भवन नहीं, बल्कि युवाओं के भविष्य को संवारने का सशक्त माध्यम है। विद्यार्थी इन सुविधाओं का उपयोग कर अपने ज्ञान का विस्तार करें, प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करें और अपने गांव, जिले तथा प्रदेश का नाम रोशन करें। – साहिल गुप्ता, डीसी भिवानी

Bhiwani, Bhiwani | Jun 9, 2026

भिवानी: #kaddamhospital #cardiology #Educational #lifesavinginformation जीवनदाई जानकारी - Bhiwani News