फरधान थाना क्षेत्र के अंतर्गत खेतौसा गांव निवासी 16 वर्षीय किशोरी को गांव का एक युवक अपने साथियों के साथ मिलकर बीते 26 मार्च 2025 को बहला फुसलाकर भगा ले गया था। किशोरी के पिता ने पुलिस अधीक्षक कार्यालय में लिखित शिकायती प्रार्थना पत्र देकर मामले में जांच कर कार्रवाई करने की मांग की है।