लखीमपुर: चफंदी गांव में खेत की मेड़ को लेकर हुए विवाद में दबंगों ने दो दलित युवकों को पीटकर किया घायल
महेवागंज चौकी क्षेत्र चफंदी गांव निवासी पीड़ित मिथिलेश कुमार पुत्र सत्रोहन लाल दलित बिरादरी के हैं। बीते 1 अप्रैल 2025 को मिथिलेश अपने बड़े भाई रामू के साथ खेत पर काम कर रहा था। पड़ोसी गौरी शंकर नीरज श्यामू ने जाति सूचक शब्दों का इस्तेमाल कर गालियां देना शुरू कर दिया था विरोध करने पर उक्त दबंगों ने पीड़ित दोनों भाइयों को पीट कर घायल कर दिया है।