लखीमपुर: खीरी कस्बा में दवा लेकर आ रही 15 वर्षीय छात्रा से छेड़छाड़ के मामले में आरोपी की गिरफ्तारी न होने पर पिता ने लगाई गुहार
खीरी थाना क्षेत्र के अंतर्गत 15 वर्षीय छात्रा बीते 19 मार्च 2025 को दवा लेकर घर वापस आ रही थी इसी दौरान कस्बे के एक युवक ने पीड़िता को रोक लिया और छेड़छाड़ करने लगा। पुलिस ने बीते 24 मार्च 2025 को आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया था। आरोपी की गिरफ्तारी न होने पर छात्रा के पिता ने एसपी को लिखित शिकायती प्रार्थना पत्र देकर आरोपी की गिरफ्तारी की मांग की है।