भोपाल मेट्रो की शुरुआत 21 दिसंबर को होने जा रही है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने खजुराहो के कन्वेंशन सेंटर में प्रेस से चर्चा करते हुए इस बात की घोषणा की। उन्होंने बताया कि सरकार ने बीते दो वर्षों के कार्यों की समीक्षा पूरी कर ली है और अब आगामी तीन वर्षों के विकास कार्यों के लक्ष्य तय किए गए हैं|