चौरीचौरा क्षेत्र के डुमरी खुर्द गांव के पिपरहिया टोला में आयोजित हो रहे विष्णु महायज्ञ के लिए निकली कलश यात्रा में बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए वरिष्ठ समाजसेवी एस.के. शर्मा ने यज्ञशाला और कलश का मंत्रोच्चार के बीच विधिवत पूजन कर यज्ञशाला का उद्घाटन किया और कलश यात्रा को रवाना किया। इस अवसर पर उपस्तित जनसमूह को सम्बोधित किया।