कुटुंबा: तमसी मोड़ के पास तेज रफ्तार की टक्कर में बाइक सवार चार घायल, दो महिलाएं और मासूम की हालत गंभीर, रेफर
औरंगाबाद जिले के कुटुंबा थाना क्षेत्र के नवीनगर-अंबा मुख्य मार्ग पर स्थित तमसी मोड़ के समीप मंगलवार की देर शाम एक तेज रफ्तार कार की टक्कर से बाइक सवार चार लोग घायल हो गए। घायलों में दो महिलाएं और एक दो वर्षीय मासूम बच्चा शामिल हैं। दुर्घटना के बाद घटनास्थल पर अफरा-तफरी मच गई और बड़ी संख्या में स्थानीय लोग जुट गए। सभी घायलों को तत्काल इलाज के लिए कुटुंबा रेफर