विदिशा नगर: सिविल लाइन थाना क्षेत्र में सड़क हादसे में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत, मेडिकल कॉलेज में हुआ पीएम
सिविल लाइन थाना क्षेत्र में जेतपुरा के नजदीक बाइक से जा रहे दो युवकों का ट्रैक्टर से एक्सीडेंट हो गया था, घायल अवस्था में उन्हें मेडिकल कॉलेज लाया गया जहां एक युवक की इलाज के दौरान मौत हो गई, मेडिकल कॉलेज में बुधवार दोपहर 12 बजे पीएम कराया गया।मृतक और उनके परिवार दिल्ली के शकूर बस्ती का रहने वाला है वह यहां खेल तमाशा और मैजिक शो दिखाने का काम कर रहे थे।